रासायनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में सीरिया की सरकार के विरुद्ध लगाए गए आरोब ग़लत साबित हुए हैं।अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि सीरिया की फ़ौज पर रासायनिक हथियारों के प्रयोग का आरोप अब तक साबित नहीं हुआ है और सीरिया के बाग़ी और विदेशी हथियारबंद लड़ाकों, युद्ध अपराध में लिप्त हैं।संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार विदेशी लड़ाकों, शहरी क्षेत्रों में क़त्ल, किडनैपिंग और बहुत से अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और हत्याओं का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।उल्लेखनीय बात यह है कि सीरिया में रासायनिक हथियारों के प्रयोग से पैदा होने वाले संकट के बाद ख़ुद सीरिया की सरकार नें भी इस बात को माना था कि संयुक्त राष्ट्र गहराई से इस बात का पता लगाए और अपनी पूरी जाँच करे। इसलिये की सीरिया की सरकार नें रासायनिक हथियारों का प्रयोग नहीं किया है।
10 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 461996
रासायनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में सीरिया की सरकार के विरुद्ध लगाए गए आरोब ग़लत साबित हुए हैं